डेस्क। हर कोई चाहता है कि उसकी मेमोरी पावर अच्छी हो। यह हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है। याददाश्त कमजोर होने के कारण पौष्टिक चीजों का कम सेवन और बढ़ी उम्र भी हो सकती है। अब आप परेशाने ना हों। अच्छा और पौष्टिक खाना और जीवनशैली में थोड़ा सा बदलाव लाकर याददाश्त को बढ़ा सकते हैं।
ये करें
प्राणायाम और व्यायाम से तनाव दूर होता है, मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, रक्त और पोषक तत्व मिल जाते हैं। इन सबसे याददाश्त बढ़ती है।
फलों और हरी सब्जियों का सेवन करें। दिमाग तेज करने के लिए अपने खाने में बैगन का प्रयोग करें। चुकंदर और प्याज का भी सेवन करें। इसके अलावा मौसमी फल भी शामिल करें।
काजू भी फायदेमंद है। काजू से तनाव दूर होता है। खाली पेट शहद के साथ काजू खाने से स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
आयुर्वेद के अनुसार याददाश्त बनाये रखने के लिए बादाम उपयोगी माना जाता है। आप रात को पांच बादाम भिगोकर रख दें। सुबह उठकर उनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है। इसके अलावा अखरोट का सेवन भी करें।