लखनऊ। केजीएमयू कर्मचारी 15 मई से तीन दिन काला फीता बांधकर विरोध करेंगे। शुक्रवार को बैठक कर इस पर मुहर लगा दी गई है। यह निर्णय नियम अनुसार निर्णय पदोन्नित, रिक्त पदों पर भर्ती सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया है। इसके बाद भी यदि मांगे मानी नहीं गई तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और इस दौरान मरीजों को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
केजीएमयू प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा
कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि हमारी मांगों पर केजीएमयू प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। कर्मचारी लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ नहीं हो रहा है इसलिए आंदोलन के लिए मजबूर हैं। अगर शुरुआती चरण में मांग पूरी नहीं हुई तो आगे चलकर आंदोलन और उग्र हो जाएगा। बैठक में महामंत्री, प्रदीप गंगवार, चंद्र प्रकाश आदि दर्जनों कर्मचारी मौजूद थे।