डेस्क। मूंगफली का सेवन करने से आपको कई फायदे होते हैं। मूंगफली में पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, जिंक और प्रोटीन होता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन ई और विटामिन बी 6 की मात्रा पूरी होती है।
मूंगफली सर्दियों के लिए लोगों की सबसे लोकप्रिय चीज है। इसे सस्ता बादाम भी कहते हैं। इसमें लगभग वो सारे गुण पाए जाते हैंए जो बादाम में होते हैं। ज्यादातर लोग इसे स्वाद के लिए खाते हैं लेकिन इसके फायदे सुनकर आपको हैरानी होगी। मूंगफली के दानों की पौष्टिकता हमारे शरीर को कई रोगों से दूर करती है।
ये हैं फायदे
मूंगफली में पाए जाने वाले तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं से निजात दिलाते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या नहीं होती है, मूंगफली खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी सही रहती है। गर्भवती महिलाओं के लिए मूंगफली बहुत फायदेमंद होता है। यह गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास को बेहतर करता है
मूंगफली खाने से त्वचा कोमल और नम बनी रहती है। मूंगफली में पाए जाने वाले ओमेगा 6 के कारण ऐसा होता है, मूंगफली के सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा कम रहता है, रोजाना मूंगफली खाने से खून की कमी नहीं होती, मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन डी की पर्याप्त मात्रा से हड्डियां मजबूत होती हैं।