डेस्क। हम आपको बता रहे हैं मैदा खाने के होन वाली बीमारियों के बारे में। टेस्टी भटूरे, नान जैसी चीजें भी बिना मैदा के नहीं बनती। लेकिन क्या आपको पता है कि मैदा सेहत के लिए कितना हानिकारक है। नियमित तौर पर मैदा खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। इसके सेवन से बार-बार बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। फास्ट फूड और चटपटे स्नैक्स जैसे समोसों से लेकर मोमोज तक में मैदा का उपयोग किया जाता है। यहां तक कि केक, बिस्किट्स आदि में भी मैदे का इस्तेमाल होता है। मैदा एसिडिक होता है, जिसके कारण इसके ज्यादा सेवन से यह हड्डियों से कैल्शियम खींचने लगता है। इस कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। साथ ही मसल्स भी कमजोर होने लगते हैं और अर्थराइटिस की संभावना बढ़ जाती है।
मैदा खाने से शुगर लेवल जल्दी बढ़ता है। इसमें बहुत ज्यादा हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। अगर व्यक्ति ज्यादा मैदे का सेवन करता हैए तो वह घातक हो सकता है।
इसमें स्टार्च पाया जाता है। यही कारण है कि इसे खाने से मोटापा बढ़ता है। ज्यादा मैदा खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड में ट्राइग्लीसराइड स्तर बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपको मोटापा कम करना हैए तो यदि मैदे के सेवन से बचें।
ैमैदा पेट के लिए काफी नुकसानदायक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें डाइट्री फाइबर नहीं होता और पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। सही से पाचन न होने कारण इसका कुछ हिस्सा आंत में चिपक जाता है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है। इसके सेवन से अधिकतर कब्ज की समस्या हो जाती है। मैदे में ग्लूटन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है।