डेस्क। अजवाइन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका रोजाना सेवन करने से आप शरीर को कई बीमारियों से दूर रख सकते हैं। अजवाइन के पानी का सेवन करें तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पीएं। इससे पाचन क्रिया से संबंधित समस्याएं दूर होगी।
ऐसे बनाएं
गर्म पानी में अजवाइन डालें और थोड़ी देर ऐसे ही रहने दें। बाद में छानकर पी लें। इसके अलावा रात को एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर रख दें। सुबह छानकर पी लें। लगातार 10 दिन खाली पेट इसका सेवन करें।
फायदे
अगर आपको गैस की प्रॉब्लम रहती हैं तो यह पानी आपके लिए रामबाण है। पेट दर्द के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। अजवाइन का पानी यूरिन इंफेक्शन से राहत दिलाने में भी मददगार है। आजकल अधिकतर लोग मोटापे से परेशान है। वजन को कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। खाली पेट इसका सेवन करने से वजन कम होता है। गलत खानपान की वजह से कई बार मुंह से बदबू आने लगती है।