लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत शुक्रवार को आशा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम कैसरबाग स्थित रेजीडेंसी के गंाधी सभागार में दोपहर 12.30 से शुरू होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर और विशिष्ट अतिथि जय देवी होंगी।
इस कार्यक्रम में जिलेभर से आशा कार्यकत्री भाग लेंगी। यहां कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी है।