डेस्क। कब्ज कई कारणों से हो सकते हैं। महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 2-3 गुना अधिक कब्ज होने की संभावना रहती है। जो लोग पुरानी कब्ज से परेशान रहते हैं उनमें हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा रहता है। दरअसल कब्ज के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है जिससे खून का थक्का जमने का लगता है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के कुछ मामलों में कब्ज कारण हो सकता है। कब्ज फाइबर युक्त भोजन और पानी की कमी के कारण होता है। इसके अलावा फिजिकल एक्सरसाइज की कमी और दवाओं का साइड इफेक्ट भी इसकी एक वजह है।
आप ऐसी स्थिति में भरपूर मात्रा में पानी पीजिए इससे मल त्याग करने में आपको मदद मिलेगी। अगर आप पानी का सेवन कम करते हैं तो अन्य पेय पदार्थ जैसे जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।
पनीर, दूध ओर अन्य डेयरी प्रोडक्ट में लैक्टोस होता जो कि पेट में गैस और मरोड़ का कारण बनता है। इसलिए इनसे बचना चाहिए। इसके बजाए आप दही का सेवन कर सकते हैं। अपने खाने में मैग्नीशियम युक्त फूड को शामिल करें। यह कब्ज के लिए काफी कारगर होते हैं। यह आंत से मल को ठीक तरह से साफ करते हैं।
व्यायाम और योग
इन सबके साथ सबसे महत्वपूर्ण है एक्सरसाइज करना। स्वस्थ्य शरीर के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी होता है। योग और प्रणायाम भी कर सकते हैं।