डेस्क। क्या आपको पाइल्स है, अगर है तो हम आपको नीचे कुछ घरेलू उपाए बता रहे हैं। इसके उपचार से आपको राहत तो मिलेगी साथ ही पाइल्स ठीक भी हो जाएगी। पाइल्स काफी आम रोग है जिसमें व्यक्ति के मलदृार के अंदर खून की नसें फूल जाती हैं। इसमें मल त्यागने में काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। बवासीर को पाइल्स के नाम से भी बुलाया जाता है।
आयुर्वेद के पास पाइल्स का काफी अच्छा इलाज है। बवासीर की परेशानी में खाए यह आहार इस इलाज में घरेलू उपचार दृारा पाइल्स का इलाज किया जाता है। पाइल्स रोग पेट की समस्या के कारण होता है। आइये जानते हैं पाइल्स रोग को दूर करने के लिये आयुर्वेदिक उपचार कैसे मददगार साबित हो सकता है। रेशेदार खाइये अच्छी पाचन क्रिया के लिये जरूरी है कि आप फाइबर से भरा आहार लें। आपको रेशेयुक्त आहार साबुत अनाज, ताजे फल और साग-सब्जियों में मिल जाएंगे।
जून पीने की जगह पर फल खाएं। मठ्ठे में नीबू और थोड़ा सेंधा नमक मिलाकर पियें, आराम आएगा। अदरक शहद पुदीना और नींबू को पानी में निचोड़ कर पियें। आधा चम्मच जीरा पाउडर को एक गिलास पानी में डाल कर पियें। प्याज का रस प्याज का रस और चीनी को मिला कर पानी में घोलें और पियें। तुलसी तुलसी की पत्ती को पानी में भिगोकर रखें और 30 मिनट के बाद उसका सेवन कर लें। अंजीर को पानी में भिगोकर रखें और दिन में दो बार उसका सेवन करें। सूजन वाली जगह पर बेकिंग सोडा लगाएं। तिल के तेल को हलका गरम कर के लगाएं। खूब सारा पानी पियें जिससे पेट की समस्या पैदा ना हो और पाइलस ठीक हो सके। ज्यादा मसाले का सेवन ना करें। ज्यादा मसाले के सेवन से रोग और भी ज्यादा गंभीर हो सकता है। एक बडे से टब में गरम पानी भर कर उसमें कुछ देर के लिये बैठें। इससे काफी आराम आएगा। व्यायाम करें जिन लोगों की लाइफस्टाइल एक्टिव होती है उन्हें पेट की समस्या काफी कम होती है।