डेस्क। क्या आपको पता है डायबिटीज भी आपकी आंखों पर प्रभाव डाल सकता है। तो हम आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच है। लेकिन डायबिटीज होता क्यों है, हमारे शरीर में जब इंसुलिन हार्मोन नहीं बनता है तो डायबिटीज की समस्या होती है। ऐसा तब भी होता है जब इंसुलिन बनता है लेकिन अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है ऐसे में व्यक्ति डायबिटीज से पीडि़त होता है और पहले की तरह कार्बोहाइड्रेट और शुगर नहीं ले सकता है।
यह किसी व्यक्ति के डायबिटीज होने का पता चल जाता है तो उसे डॉक्टर की सलाह का ठीक तरह से पालन करना चाहिए। इसके साथ ही उसे नियमित रूप से नेत्र विशेषज्ञ से भी संपर्क करना चाहिए। आप सोचेंगे कि डायबिटीज का आंखों के डॉक्टर से क्या मतलब है लेकिन शायद आप नहीं जानते कि डायबिटीज आंखों को कैसे प्रभावित करती है आइये हम बताते हैं। आपके रक्त में शुगर के अधिक होने से ना केवल आंखों पर प्रभाव पड़ता है बल्कि यदि सही से ध्यान नहीं दिया जाये तो आप अंधे भी हो सकते हैं। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि डायबिटीज आपकी आंखों को कैसे खराब कर सकता है।
डायबेटिक रेटिनोपैथी आंखों की एक खतरनाक बीमारी है। यह रेटिना की रुधिर वाहनियों को प्रभावित करता है इससे ये ब्लॉक होकर या लीक होकर आपकी नजर को खराब कर सकता है। यह डायबेटिक रेटिनोपैथी का ही एक प्रकार है जिसमें रेटिना में एक अनावश्यक नस बढ़ जाती है। इसकी 4 स्टेज होती हैं जिनमें से 3 स्टेज नॉन. प्रोलिफेरेटिव होती हैं लेकिन इनमें भी आवश्यक नस में सूजन या ब्लोकेज होता है और चौथी स्टेज आंखों में प्रोलिफेरेटिव रेटिनोपैथी है। डायबेटिक मैक्युलोपैथी भी डायबिटीज से होने वाली आंखों की समस्या है जिसमें मैकूला प्रभावित होता है। हालांकि इसमें चारों और की नजर ठीक रहती है लेकिन एक सामने की नजर इससे प्रभावित होती है। इससे व्यक्ति सब कुछ देख सकता है लेकिन सामने वाले का चेहरा सही से दिखाई नहीं देती हैं। मोतियाबिंद में आंख के लैंस के आगे रुकावट आ जाती है जिससे दिखाई नहीं देता है यह समस्या भी डायबिटीज के कारण हो सकती है।
हालांकि यह कई कारणों से हो सकता है लेकिन डायबिटीज में इनका खतरा बढ़ जाता है। यह समस्या उम्र के एक पड़ाव पर खासतौर पर होती है जिसे लेजर ऑपरेशन से ठीक किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों में ग्लूकोमा का खतरा भी बढ़ जाता है। इसमें आंखों का तरल पदार्थ बाहर नहीं निकल पाता है जिससे आंखों पर दबाव बढ़ता है। इससे नसें खराब होती हैं और आंखों की समस्या होती है। डायबिटीज के मरीज को पूरा और साफ ना दिखने की समस्या हो सकती है। उन्हें धुंधला और दो-दो चीजें दिखने तेज रोशनी में रेटिना को चोट पहुंचना, काले धब्बे दिखना, लाल धब्बे, आंखों में धारियां आदि समस्याएं हो सकती हैं, जिनसे खून आना या आंखों की नजर के आगे पर्दा छा सकता है और आंखें खराब हो सकती हैं।