डेस्क। क्या आपको भी नींद पूरी होने के बाद शरीर में थकावट महसूूस होती है। डॉक्टर की मानें तो थकावट को दूर करने के लिए 6 से 7 घंटे की नींद जरूरी है। अगर आपके साथ ऐसा है कि नींद पूरी होने के बाद भी थकावट महसूस होती है तो इसके कई कारण हैं। आपको कोई लंबी बीमारी, नींद का पूरा ना होना, खराब भोजन, अनियमित दिनचर्या, थायराइड, शरीर में अधिक एसिड बनना आदि।
ऐसा करने से होगा फायदा
पानी की कमी भी पूरे दिन थकावट पैदा करती है। दिन में अधिक से अधिक पानी का सेवन करें। दिन में कमजोरी या थकान होने पर चॉकलेट का सेवन करें। इससे शरीर में तुरंत एनर्जी आएगी। समय पर सोएं और सुबह समय पर उठे। सुबह-सुबह ठंडे पानी से नहाएं। इससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक होगा और आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे। सुबह जल्दी उठने के बाद व्यायाम करें। थकान को दूर करने के लिए गर्म चाय भी पी सकते हैं। तुलसी के पत्तियों की चाय बनाएं और पीएं। सुबह के नाश्ते में ताजे फलों का जूस शामिल करें। इससे थकान कम लगती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके अलावा आप नींबू पानी भी पी सकते हैं। आप अपनी डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। कई बार खून की कमी और हीमोग्लोबिन का स्तर घटने से भी थकावट महसूस होता है।