दिल्ली। क्या आप लहसुन को खाली पेट खाते हैं या सिर्फ सब्जी, दाल में ही इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद की मानें तो इसे खाने भर से आप जवान बने रहेंगे। इसके साथ ही आप कई बीमारियों से दूर भी रहेंगे। इसका इस्तेमाल बवासीर, कब्ज, कान का दर्द, ब्लड प्रेशर, भूख बढ़ाने आदि में किया जाता है।
ये आपके खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि आपके सेहत का भी ख्याल रखता है। अगर आप इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते है तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है।
ये है फायदे
अगर आप लहसुन का सेवन काली पेट करेंगे चो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है। अगर आपको भूख कम लगती हो तो लहसुन का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। यह आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक करता है जिससे आपकी भूख भी बढ़ा जाती है। कभी-कभी आपके पेट में एसिड बनने लगता है, लेकिन इसका सेवन करने से यह पेट में एसिड बनने से रोकता है। इससे आपको तनाव से भी निजात मिल जाता है। अगर आपके दांतों में दर्द हो रहा हो तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है। इसके लिए इसका एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें। इसका सेवन करने से न केवल ब्लड सर्कुलेशन को नियमित करता है बल्कि दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। लहसुन पेट संबंधी समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही इसका सेवन करने से आपके पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ कर देता है।