लखनऊ। खरार्टा आना बहुत से लोगों की समस्या है। लोग इसका इलाज भी करा रहे हैं। इलाज के बाद भी यदि खरार्टा बंद नहीं हो रहा है तो इसका एकमात्र विकल्प सर्जरी ही बचता है।
… तो खरार्टा आना बंद
सर्जरी में जबड़े को जरूरत के अनुसार आगे करके श्वसन नली को चौड़ा कर दिया जाता है। इसके बाद खरार्टा आना बंद हो जाता है। यह जानकारी भुवनेश्वर एम्स से आए डॉ. अशोक कुमार ने दी है। डॉ. अशोक केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जरी विभाग में आयोजित लाइव सर्जिकल वर्कशॉप ऑन आर्थाेगनेथिक को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यशाला में जबड़ों की सर्जरी कर लाइव दिखाया गया।