डेस्क। गर्मियों में आप सभी लिक्विड वाली चीजों को ही लेना पसंद करते हैं। कुछ फल भी ऐसे हैं जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं। गर्मी में तेल, मसाला का सेवन करने से बीमारियां घेर लेती हैं। चेहरे पर मुंहासे, बवासीर, पाचन संबंधी समस्या बन जाती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कौन से फूड्स से आप दूरी बना लें, क्योंकि ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
ये अपनाएं
गर्मियों समोसा, ब्रेडपकौड़ा, चिप्स आदि खाने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती हैं। अपनी डाइट में लाइट बिस्किट शामिल करें।
प्याज भी शरीर का तापमान गर्म रखता है, गर्मी में खाने में प्याज की मात्रा कम ही रखें।
अदरक शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्म रखता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। गर्मियों में अदरक ज्यादा मात्रा ली जाए तो नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्मी में लहसुन खाने से भी शरीर के हार्मोनल इम्बैलेंस होते हैं। इसका सेवन कम करें।
चाय या कॉफी पीने के शौकीन कोल्ड कॉफी और लेमोनेड आइस्ड पी सकते हैं।