डेस्क। आजकल ज्यादातर लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। अपना वजन कम करने के लिए वह डाइटिंग, जिम और न जाने क्या-क्या करते हैं। मगर कई बार इतना कुछ करने के बाद भी फर्क दिखाई नहीं देता है। हम आपको बता रहे हैं कि खाने की कुछ चीजों को बिना पकाएं खाने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको कई फूड्स को कच्चा खाना चाहिए। आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताएंगे जिनको कच्चा खाने से ज्यादा फायदा मिलता है, तो आइए जानते हैं उन के बारे में।
गोभी को पकाकर खाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स खत्म हो जाते हैं। गोभी का पूरा फायदा लेने के लिए इसको कच्चा ही खाएं। हरी सब्जियों को कच्चा सलाद के रूप में खाने से अधिक लाभ मिलता है।
कुछ लोग नट्स को तेल में पकाकर या भूनकर खाना पसंद करते हैं। जो कि गलत है। नट्स को तलकर खाने से उसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक बढ़ जाती है। इससे मोटापा आने लगता है। ड्राई नट्स का पूरा फायदा लेने और वजन को कम करने के लिए उनको कच्चा ही खाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में वजन कम हो जाएगा।
ब्रॉकली में प्रोटीन, विटामिन सी, पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। थायरॉइड की समस्या होने पर ब्रॉकली खाने से फायदा मिलता है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं उनको ब्रॉकली को कच्चा ही खाना चाहिए। सलाद के रूप में इसको खाने से वजन बढऩा रुक जाता है।
बंद गोभी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको खाने से कैंसर जैसी बीमारी से बचा जा सकता है। मगर इसको पका कर खाने से केवल 20 प्रतिशत प्रोटीन ही हमारे शरीर तक पहुंचता है। पत्ता गोभी को भी अगर आप पकाकर खाने के बजाय कच्चा सलाद के रूप में खाते हैं तो इससे आपको ज्यादा पोषक तत्व मिलते हैं।
नारियल में सोडियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम पाया जाता है। इसको खाने से एक दम से एनर्जी मिलती है। जो लोग वर्कआउट या कसरत करते हैं, उनके लिए कच्चा नारियल खाना बहुत अच्छा है। इसको बिना पकाए खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।
लाल मिर्च में कैरोटनॉइड्स, पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं। इसको पकाकर खाने से इसमें मौजूद विटामिन खत्म हो जाते हैं। इसको सब्जी या दाल में पकाने की बजाय अगर इसको तलकर या भूनकर खाएं तो ज्यादा फायदा मिलता है।