डेस्क। कई लोगों को दातों में दर्द की समस्या होती है लेकिन क्या आपको पता है कि आपके दांत में कीड़े तो नहीं है। अगर आप दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो दांतों के अंदर कीड़ा लगने का डर रहता है।
दांत में कीड़ा लगने पर दांत घलने लगते हैं। अगर कभी आपके दांत में कीड़ा लग जाए तो इन घरेलू उपचार से खत्म कर सकते हैं। दांतों में कीड़ा लगने पर आप नमक, हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर ब्रश की तरह प्रयोग करें। लौंग के तेल को उस दांत में लगा लिजिए जिसमें आपके कीड़ा लगा हुआ है।
दांतों के लिए बरगद से निकलने वाला दूधा भी काम का होता है। यह दांतों के कीड़े और होने वाले दर्द को खत्म करता है। इसके अलावा 2 लहसुन की कली को दांत के नीचे दबाने से इसका रस कीड़ें को खत्म करता है और दांत के दर्द से भी राहत मिलती है। दांतों की बदबू खत्म करने का आसान उपाय है फिटकरी का कुल्ला करना। ये बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसका प्रयोग हफ्ते में एक बार जरूर करें।