डेस्क। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन्स और पोषक तत्वों की जरूरतों को आप पूरी करते हैं। अगर किसी तत्व की कमी रह ही जाती है तो इससे स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। अगर आपके शरीर में विटामिन्स की कमी है तो इसके लक्षण भी दिखने लगते हैं। इस ध्यान देना जरूरी है। जिससे आप गंभीर समस्याओं जैसे दिल से जुड़ी बीमारियां, एनीमिया, किडनी रोग आदि से बच सकते हैं।
लक्षण
विटामिन बी 6 की कमी होने पर जरा-सा काम करने पर थकावट महसूस होने लगती है। अगर आपके भी अचानक बाल झडऩे लगते हैं तो विटामिन बी6 का टेस्ट करवाएं। इस विटामिन की कमी होने पर ड्राई स्किन और होंठ फटने लगते हैं। मुंह और जीभ में सूजन भी इसकी कमी के लक्षण है। इसके अलावा जीभ में दर्द भी हो सकता है। दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी रोग, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, एनीमिया जैसी समस्या बढ़ सकती है।
इन चीजों का करें सेवन
अगर आप वेजिटेरियन है तो इसके सबसे अच्छे स्त्रोत साबुत अनाज जैसे गेंहू, बाजरा, जौ, मक्का, मटर, ग्रीन बीन्स, अखरोट आदि हैं। इसके अलावा केले, बंद गोभी, सोया बीन्स, गाजर और हरी सब्जियों को भी अपनी डाइट में ले सकते हैं। नॉन-वेज खाने वाले मछली, अंडे, चिकन, मटन आदि का सेवन करें।