डेस्क। अधिकतर लोग अपने बच्चों के साथ-साथ खुद भी भिगोकर बादाम खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज हम बताने जा रहे हैं कि इसे भूनकर खाने पर भी फायदा होता है और इससे कई स्वास्थ्य समस्या भी हल होती है।
रोजाना 2-3 रोस्ट किए हुए बादाम खाने से ब्लड प्रैशर और मोटापा कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मिनरल्स, विटामिन, डायटरी फाइबर तेज दिमाग और स्किन के लिए भी अच्छा होता है।
ये हैं फायदे
रोस्टिड बादाम खाने से ऑक्सीजन को शरीर तक पहुंचाने वाला एंजाइम स्वस्थ रहता है। रोजाना खाली पेट रोस्टिड बादाम का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
बीमारी से सुरक्षित
बादाम शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के न्यूट्रीशन को बढ़ाने में मदद करते है। इसमें मौजूद एंटीन्यूट्रीशन शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से आप तथा अन्य लोग कई बड़ी-बड़ी बीमारियों से सुरक्षित व बचे रह सकते हैं।
पाचन शक्ति मजबूत
एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर बादाम का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इससे मौजूद इंजाइम पाचन को मजबूत बनाते है।
दिल की बीमारी दूर
बादाम का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढऩे से रोकता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेकस को बचाकर आपको दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है।
ऐसे करें प्रयोग
सबसे पहले 2 कप पानी को उबाल लें। इसके बाद पानी को बाउल में डालकर उसमें बादाम डालें। इसके बाद इसमें कोमबुचा और एप्पल साइडर सिरका डालकर बादाम को 24 घंटे तक भिगोए। भिगोने के बाद इसे ओवन में 5-6 मिनट तक रोस्ट करके सुखा लें। इसके सूखने के बाद इसे ओवन से निकाल लें। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी कई हेल्थ प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।