डेस्क। गर्मी के मौसम में आप छाछ का इस्तेमाल जरूर करें। यह कई रोगों से निजात दिलाती है। आपकी पाचन शक्ति ठीक से काम करती है। गर्मियों में शरीर को लिक्विड डाइट की जरूरत ज्यादा होने लगती है। छाछ ऐसा पदार्थ है जो स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहतमंद होता है और इसमें पानी की मात्रा भी खूब होती है। पेट के लिए फायदेमंद छाछ या मट्ठे को रोजाना पीने से कई रोगों में बचाव रहता है।
अगर आपको खाना ठीक से न पचने की शिकायत है तो छाछ आपके लिए बेस्ट है। छाछ में एसिडिक गुण होते हैं जो खाना पचाने में सहायक होता है। इसके लिए एक ग्लास छाछ में आधा चम्मच पिसा हुआ भुना जीरा, काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पियें। छाछ में राइबोफ्लेविन होता है जो हमारे आहार को एनर्जी में बदलने के लिए एक जरूरी तत्व है। इसके अलावा ये हार्मोन्स के उत्सर्जन और पाचन के लिए भी महत्वपूर्ण तत्व है। ये लिवर में मौजूद कुछ एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है जिससे लिवर शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और गंदगियों को बाहर निकालता है।
छाछ शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए आयुर्वेद में भी छाछ को महत्वपूर्ण माना गया है। एक ग्लास छाछ में थोड़ा सा काला नमक डालकर पीते हैं तो आपको पेट की गैस से राहत मिलती है। गैस की वजह से होने वाले भारीपन में भी छाछ से लाभ मिलता है। छाछ पीने से वजन कंट्रोल रहता है क्योंकि इसे पीने से भूख भी शांत होती है और शरीर को ज्यादा कैलोरीज भी नहीं मिलती हैं। छाछ में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स भी होते हैं जो गर्मी और पानी की कमी से शरीर को बचाते हैं। रोजाना छाछ पीने से मुंह में छाला नहीं होता है और सीने में जलन की समस्या होती है। मुंह में छालों की असल वजह पेट में यही एसिड होता है जिसे कुछ लोग पेट की गर्मी कहते हैं। छाछ पेट को ठंडा रखता है।