डेस्क। पत्ता गोभी का सेवन तो आप करते ही होंगे। इसका इस्तेमाल आप सब्जी या फिर सलाद के रूप में आप करते ही होंगे। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं इसलिए यह बहुत फायदेमंद होता है। इसमें न्यूट्रिएंट्स और प्रोटीन से भरपूर होती है और इसमें फाइबर की मात्रा भी खूब पाई जाती है। डाइटिंग करने वालों के लिए ये एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें कैलोरीज बहुत कम होती हैं मगर पोषक तत्व बहुत होते हैं।
ये हैं फायदे
पत्ता गोभी के लगातार सेवन से या इसके जूस के लगातार सेवन से उम्र का प्रभाव कम होता है। इसके सेवन से झुर्रियां, फाइन लाइन, आंखों के नीचे काले घेरे आदि का प्रभाव कम पड़ता है। इसके अलावा पत्ता गोभी में विटामिन ए होता है जो विटामिन डी के साथ मिलकर हमारे शरीर के स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है और सूरज की हानिकारक अल्ट्रावॉयलेट किरणों से हमारी रक्षा करता है। पत्ता गोभी के नियमित सेवन से त्वचा का रूखापन ठीक होता है और इसमें नमी बनी रहती है। कैरेटिन के कारण हमारे बाल, त्वचा और नाखून स्वस्थ रहते हैं। पत्ता गोभी में पोटैशियम होता है जो शरीर में मौजूद अशुद्धियों को निकालता है और इसे डिटॉक्सिफाई करता है। इसी वजह से इसे लगातार खाने से त्वचा की रंगत निखरने लगती है। कील, मुंहासे, पिंपल्स आदि में पत्ता गोभी के सेवन से जलन कम होती है। इसके साथ ही पत्ता गोभी इन्हे जड़ से ठीक भी करती है। इसके लिए पत्ता गोभी की ऊपरी कुछ पर्तों को निकाल लें और इसके कठोर हिस्सों को अलग कर मुलायम हरी पत्तियों को अलग कर लें। अब इसे उबालकर इसे किसी कपड़े में छान लें। जलने से बचने के लिए कपड़े के बीच में रूई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इस कपड़े को हल्का सा निचोड़ लें जिससे पत्तों का रस कपड़े के ऊपर आ जाए। अब इस रस को लगाते हुए मुंहासे, पिंपल, झाइयां, झुर्रियां आदि जो भी त्वचा की समस्या हो उसपर सिंकाई करें।