लखनऊ। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नतीजों की घोषणा रविवार शाम 6 बजे की गई। संघ को नया अध्यक्ष मिला गया तो वहीं महासचिव के पद पर दोबारा डॉ. अमित सिंह का कब्जा रहा। गौरतलब है कि संघ का चुनाव 17 जून को हुआ था। चुनाव अधिकारी डॉ जावेद अहमद खान ने सभी 24 प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।
ये हैं प्रत्याशियों के नाम
बलरामपुर चिकित्सालय के सभागार में दोपहर करीब 12 बजे से काउंटिंग शुरू की गई जो शाम तक चली। शाम करीब 6 बजे चुनाव अधिकारी डॉ. जावेद अहमद खान ने नतीजों की घोषणा की। इसमें अध्यक्ष डॉक्टर सचिन वैश्य, उपाध्यक्ष मुख्यालय विकासेंदु अग्रवाल, महासचिव डॉ. अमित सिंह, उपाध्यक्ष महिला डॉ दीपा त्यागी, उपाध्यक्ष सामान्य डॉ. भवतोष शंखधर, डॉ. विनय सिंह यादव, डॉ. मुनेंद्र सिंह, वित्त सचिव डॉ मोहित सिंह, संपादक, डॉ आशुतोष कुमार दुबे, अतिरिक्त महासचिव डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी चुने गए।
दोबारा महासचिव बने अमित सिंह
संघ के महासचिव अमित सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बृजेश कुमार वर्मा को 3100 वोटों से मात दी। उन्होंने बताया कि इतने बड़े अंतर से यह सबसे बड़ी जीत दर्ज की गई है।