लखनऊ। अनियंत्रित मधुमेह से पीडि़त मुलायम सिंह यादव की तबियत पिछले कुछ समय से गड़बड़ चल रही है। इसी माह उन्हें तीन बार एडमिट किया गया। मुलायम सिंह यादव की तबीयत इन दिनों फिर से खराब हो गई है। शनिवार शाम को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती किया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही मुलायम सिंह को लखनऊ के एसजीपीजीआई में दिखाया गया था। फिलहाल मेदांता के डॉक्टरों के मुताबिक अब उनका शुगर लेवल कंट्रोल में है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
तीन बार कराया गया भर्ती
पिछले कुछ दिनों से मुलायाम सिंह यादव की तबियत कई बार खराब हुई, जिसके चलते उन्हें तीन बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुगर लेवल चेक करवाने के लिए उन्हें इससे पहले संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले भी तबियत बिगडऩे पर उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया था। कुछ घंटे के भीतर छुट्टी के बाद उन्हें दोबारा गुरुग्राम के मेदांता में एडमिट किया गया था।