डेस्क। बदलती जीवनशैली में लोगों की थाली से पौष्टिक तत्वों का आभाव होता जा रहा है। सही खानपान न होने के कारण शारीरिक परेशानियां बढ़ती जा रही है। पौष्टिक तत्वों की कमी का असर आंखों पर ज्यादा पड़ रहा है। आजकल छोटे-छोटे बच्चे को भी आखों पर चश्मा लगने लगा हैं। दिन भर टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर के सामने चिपके रहते हैं जिस से उनकी आंखों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। आमतौर पर आंखों पर नंबर वाला चश्मा लगा के घूमना किसी को पसंद नहीं होता हैं। ऐसे में हर कोई चाहता हैं की काश उसका चश्मा उतर जाता और उसे आगे चलकर कभी चश्मा पहनने की जरूरत नहीं पड़ती। आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बता रहे हैं जो आपके आंखों को चश्मे से मुक्त कर देगा।
आंखों के लिए योग
सर्वांगासन व्यायाम करने के लिए सबसे पहले एक सहज पोजीशन में बैठ जाएं, जिससे आपका दिमाग और शरीर रिलैक्स महसूस कर सके। फिटनेस एक्सपर्ट के अनुसार टांगो को सीधा रखते हुए मेट पर लेट जाए और रिलैक्स करें। इसके बाद अपनी दोनों टांगो को ऊपर कि तरफ नब्बे डिग्री तक ले जाए और फिर टांगों को स्ट्रेच करते हुए जितना हो सके हिप्स के सहारे ऊपर तक ले जाए। आंखें बंद कर ले और घुटनो को मोड़ते हुए नीचे लाये और थोड़ी देर आराम करें। इसके बाद धीरे-धीरे बैठ जाए।
बादाम मिश्री सौंफ
आंख की रौशनी बढ़ाने के इस नुस्खे के लिए आप एक कटोरी में सौंफ, बादाम और मिश्री बराबर मात्रा में ले। इसके बाद इसे मिक्सर में एक साथ मिलाकर पीस लें। अब इस इस तैयार मिश्रण को आपको रोजाना एक चम्मच सुबह शाम खाना हैं। इसे आप कोरा ना खाए बल्कि इसे दूध के साथ ले। ऐसा करने से आपकी आंखों की रौशनी बढऩा शुरू हो जाएगी। आपको इसका फायदा सिर्फ 3 महीने के भीतर ही दिखने लगेगा।
सेब और गाजर
विटामिन ए आंखों की रौशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता हैं। सेब और गाजर में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता हैं। आपको एक सेब और दो गाजर को लेकर उसका जूस बनाना हैं। इस जूस में आप पानी की बजाए दूध का इस्तेमाल करे। इस जूस को रोजाना सुबह खाली पेट लेने से आँखों की रौशनी बढ़ जाती हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा आंखों की रौशनी बढाने में बहुत फायदेमंद होता हैं। इसके नियमित प्रयोग से आप कुछ ही महीनों में आंखों पर चढ़ा चश्मा उतार सकते हैं। एलोवेरा का उपयोग करना बहुत आसान हैं। सबसे पहेल एलोवेरा के ताजे पत्ते लीजिए। अब इन पत्तों को छिलकर इसके अन्दर का तरल पदार्थ एक बर्तन में निकाल लें। इसके बाद इस तरल पदार्थ को एक मिक्सर में ब्लेंड कर ले। इस तरह आपका एलोवेरा जा जूस तैयार हो जाएगा। अब इस जूस को आपको रोजाना दिन में एक बार खाना खाने के आधे घंटे पहले लेना हैं। ऐसा करने से देखते ही देखते आपकी आंखों की रौशनी बढ़ेगी और आपको चश्मा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।