लखनऊ। 5वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को भाजपा सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में राजभवन में आयोजित होने वाले योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।
डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय नई दिल्ली में और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी हाथरस तथा मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी फिरोजाबाद में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभाओं में होने वाले कार्यक्रमों की अध्यक्षता अपने क्षेत्र में विधायक अथवा जिले से तय पार्टी के पदाधिकारी करेंगे।
ये होंगे यहां
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर व प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह गाजियाबाद, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही ललितपुर, स्वामी प्रसाद मौर्य बदायूं, दारा सिंह चैहान बाराबंकी, धर्मपाल सिंह गोरखपुर, रमापति शास्त्री उन्नाव, ब्रजेश पाठक सीतापुर, चौधरी लक्ष्मी नारायण शाहजहांपुर, चेतन चैहान फर्रूखाबाद, श्रीकांत शर्मा बिजनौर, राजेन्द्र सिंह मोती कुशीनगर, सिद्धार्थनाथ सिंह मेरठ, मुकुट बिहारी वर्मा पीलीभीत, नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदीÓ रायबरेली, सतीश महाना महराजपुर (कानपुर), जय प्रताप सिंह बांसी (सिद्वार्थनगर), आशुतोष टंडन गोपाल लखनऊ उत्तर, सुरेश राणा अलीगढ़, उपेन्द्र तिवारी हाथरस, स्वतंत्र देव सिंह इटावा, डाक्टर महेन्द्र सिंह मथुरा, चौधरी भूपेन्द्र सिंह मुरादाबाद, अनुपमा जायसवाल बख्शी का तालाब (लखनऊ), अनिल राजभर हरदोई, स्वाति सिंह प्रतापगढ़, गुलाबो देवी लखीमपुर, जय प्रकाश निषाद दीनदयाल नगर, अर्चना पाण्डेय सोनभद्र, रणवेन्द्र प्रताप धुन्नी श्रावस्ती, मोहसिन रजा अमेठी, बलदेव औलख सम्भल, मनोहर लाल मन्नू कोरी हमीरपुर, संदीप सिंह कन्नौज, सुरेश पासी सुल्तानपुर, अतुल गर्ग गाजियाबाद, नीलकण्ठ तिवारी वाराणसी, गिरीश चन्द्र यादव जौनपुर में योग दिवस में सम्मलित होंगे।
प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर लखनऊ पश्चिम, कांता कर्दम सहारनपुर देहात, नबाव सिंह नागर जेवर, शिवनाथ यादव मिर्जापुर, पदमसेन चैधरी धौरहरा, दयाशंकर सिंह महराजगंज, लक्ष्मण आचार्य मछलीशहर, डॉ. राकेश त्रिवेदी सदर सुल्तानपुर, बीएल वर्मा कासगंज, रंजना उपाध्याय औरैया, सुधीर हलवासिया बछरांवा, पुरूषोत्तम खडेलवाल आगरा उत्तर, अक्षयवर लाल गौड़ बहराइच, जसवंत सैनी शामली, प्रदेश महामंत्रीगण लखनऊ में विद्यासागर सोनकर कैण्ट, गोविन्द नारायण शुक्ला मलिहाबाद, विजय बहादुर पाठक उत्तर वि.स., पंकज सिंह नोएडा, कानपुर में अशोक कटारिया सीसामऊ, सलिल विश्नोई आर्यनगर, नीलिमा कटियार कल्याणपुर, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह बलरामपुर, अनूप गुप्ता सरोजनीनगर, देवेन्द्र चैधरी बागपत, धर्मवीर प्रजापति जलेसर, कौशलेन्द्र पटेल गाजीपुर, प्रतापगढ़ में शंकर गिरी रानीगंज, अमर पाल मौर्य रामपुर खास, देवेश कोरी महोबा, अंजुला माहौर सादाबाद, कामेश्वर सिंह मऊ, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी आजमगढ़, संजय राय औराई-भदौही, वाईपी सिंह बुलन्दशहर, सुब्रत पाठक कन्नौज, प्रकाश पाल कानपुर कैण्ट, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी मुजफ्फरनगर, रंजनीकांत महेश्वरी आगरा, मानवेन्द्र सिंह फतेहपुर, सुरेश तिवारी मोहनलालगंज, धमेन्द्र सिंह गोरखपुर ग्रामीण, महेश श्रीवास्तव वाराणसी में योग दिवस में सम्मलित होंगे।