लखनऊ। विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) के उपलक्ष्य में बुधवार को शाम 6:30 बजे 1090 चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ से लोहिया पार्क, तक कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस कैंडल मार्च का शुभारंभ निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा किया जाएगा।
100 बाइकर्स की रैली
गुरुवार को सुबह 8 बजे, 1090 चौराहा, गोमती नगर से 100 बाइकर्स की रैली का भी आयोजन किया जाएगा। यह रैली 1090 चौराहे से बैराज मार्ग, अशोक मार्ग, हजरतगंज, राज भवन, मुख्यमंत्री आवास होते हुए पुन: 1090 चौराहा और आखिर में बाबू बनारसी दास बैडमिंटन एकेडमी, गोमती नगर में समाप्त होगी। इस रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी करेंगे।