लखनऊ। राजधानी के पुरनिया स्थिति हर्षा अस्पताल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। जन्मे बच्चे और मां दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। जन्म लेने वाले बच्चों में दो लड़का और दो लड़की है। महिला गोंडा के कपूरपुर की रहने वाली है। बच्चों का वजन क्रमश: 2 किलो, 1700 ग्राम, 1600 ग्राम और 1400 ग्राम है। सभी बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए उन्हें वार्मर में रखा गया है। महिला को बुधवार दोपहर को भर्ती कराया गया था। रात करीब नौ बजे सीजेरियन ऑपरेशन किया गया।
कई माह तक इलाज के बाद हुई गर्भवती
अस्पताल की डॉ. आशा मिश्रा ने बताया कि गोंडा के कपूरपुर निवासी रेहाना (25) की शादी 2013 में जियाउल हक से हुई थी। उसका पति मुुंबई के एक निजी कंपनी में काम करता है। महिला को गर्भधारण नहीं हो रहा था। जंाच में पता चला कि उसके बच्चेदानी में सूजन है। कई माह तक इलाज के बाद रेहाना गर्भवती हुई थी। डॉ. आशा मिश्रा के साथ एनेस्थेटिस्ट डॉ पुरुनेंद्र, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव जैन और टीम ने प्रसव में सहयोग किया। रेहाना को लगभग 15 सेमी चीरा लगाकर प्रसव कराया गया।