डेस्क। नहाना सबको चाहिए, यह आपको स्वस्थ और तरोताजा बनाता है। वैसे तो नहाना दैनिक क्रिया है और लोग अधिकतर सुबह के समय नहाते हैं। नहाने से हमारे शरीर से गंदगी निकल जाती है। एक्सपर्ट का मानना है कि रात को नहाने से आपको अच्छी नींद आती है। गर्मी के मौसम में लोग रात को भी नहाना पसंद करते हैं। जानिए क्या हैं फायदे। दोनों समय नहाने के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं, लेकिन रात को नहाने से शरीर से दिनभर का पसीना, ऑयल और एलर्जी वाले तत्व निकलकर गहरी नींद मिलती है और त्वचा को दमकता हुआ बनाता है।
ये है बेहतर
रात को नहाना बेहतर विकल्प है, जिससे दिनभर की थकान और गंदगी साफ होकर हमें दमकती त्वचा और गहरी नींद मिलती है। हालांकि, दिन में दो बार नहाने से भी कोई खतरा नहीं है। नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल ही करें और 10 मिनट से ज्यादा ना नहाएं। क्योंकि ऐसा करने से आपके शरीर का प्राकृतिक मॉइश्चर खो सकता है।
सुबह के समय
सुबह के समय नहाने से दिमाग से सारा तनाव और दबाव हट जाता है और आपकी रचनात्मकता बढ़ती है, जिससे आप बेहतर सोच पाते हैं। पुरुष सुबह के समय शेव करते हैं उनके लिए पहले सुबह के समय नहाना जरूरी है। क्योंकि, गुनगुने पानी से नहाने पर अविकसित बालों का विकास रुक जाता है और त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे बेहतर शेव हो पाती है।
रात के समय
रात के समय नहाने से दिनभर की धूल-मिट्टी और गंदगी साफ हो जाती है। क्योंकि इस गंदगी के साथ बिस्तर पर लेटने से आपकी नींद में खलल पड़ सकता है और त्वचा संबंधित एलर्जी भी हो सकती है। आप रात को सोने से पहले चेहरे को धोयें, क्योंकि ऐसा नहीं करने से आपके तकिए पर दिनभर की गंदगी और तेल लग जाता है और आपके चेहरे पर मुंहासों का कारण बन सकता है। शरीर का तापमान सामान्य होता है और जल्दी और गहरी नींद आती है। शॉवर लेने से दीमाग में कॉर्टिसोल नामक स्ट्रेस हॉर्मोन का स्तर कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य सुधरता है। रात में शरीर त्वचा की कोशिकाएं को खुद स्वस्थ बनाता है और मृत कोशिकाओं को हटाकर नयी कोशिकाओं का उत्पादन करता है। रात को नहाना आपके काम को आसान कर सकता है।