लखनऊ। पुरुषों द्वारा शौचालय इस्तेमाल करने से झलकारीबाई अस्पताल में महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब अस्पताल में जल्द ही दो नए शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। इससे महिला मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा।
महिलाओं को परेशानी
गौरतलब है कि अस्पताल में तीमारदारों के लिए अलग से शौचालय नहीं होने से पुरुष भी उसी शौचालय का उपयोग करते हैं जो महिला मरीजों के लिए है। पुरुषों द्वारा शौचालय इस्तेमाल करने से महिलाएं असहज महसूस करती हैं।
अलग-अलग होंगे शौचालय
इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुधा वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग में तैयार हो रहे नए शौचालय को मरीज व तीमारदार के लिए अलग-अलग बनाए जाएगा। इससे तीमारदारों और मरीजों को दिक्कत न हो।