लखनऊ। ऐलोपैथी में कई बीमारियों का इलाज संभव है। लेकिन कुछ बीमारियों के मामलों में ऐलोपैथी सफलता प्राप्त नहीं कर सका है। जबकि भारतीय परंपराओं से कई सारी समस्याओं का समाधान मौजूद है। इसके लिए पांच नवंबर को निराला नगर स्थित रामकृष्ण मठ के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केजीएमयू के कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट रहेंगे। कार्यशाला में ‘वैद्य राजेश कपूरÓ अपने 40 वर्षों के अनुभव इस विषय पर बताएंगे और सिखाएंगे। अनेक विशेष प्रयोग भी करके दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिनाथानंद करेंगे।
रोगों से निपटने की देंगे जानकारी
इस कार्यशाला का विषय भारतीय परम्पराओं से स्वास्थ्य समस्याओं के सरल समाधान है। कार्यशाला में असाध्य व नये-नये रोगों से निपटने के बारे में जानकारी हिमाचल में रहने वाले सुप्रसिद्ध पारंपरिक चिकित्सक तथा सेवा शिक्षण संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष वैद्य राजेश कपूर देंगे। यह आयोजन निशुल्क रखा गया है। इस कार्यशाला में असाध्य एवं नये बढ़ते रोगों के समाधान पारंपरिक चिकित्सा विज्ञान में तलाशने के अनेक सफल प्रयासों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में अनेक वरिष्ठ नागरिक, चिकित्सक वैज्ञानिक शोधार्थी, विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे।