डेस्क। कुछ लोग आज भी गर्मियों में मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद है। मिट्टी में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं। मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। इसे पीने से कोई बीमार नहीं पड़ता।
ये हैं फायदे
मटका पानी के विषैले पदार्थों को सोख लेती है और पानी में जरूरी पोषक तत्वों को मिलाने में मदद करती है। इसे पीने से शरीर स्वस्थ रहता है। मटके का पानी पीने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली अच्छी रहती है। इस पानी में क्षारीय गुण होता है, इसे पीने से एसिडिटी और पेट दर्द से राहत मिलती है। फ्रिज का पानी पीने से गले की कोशिकाओं का तापमान अचानक गिर जाता है जिसके कारण गले का पकने और ग्रंथियों में सूजन आदि समस्याएं होने लगती है बल्कि मटके का पानी पीने से गले में किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होता। गर्भावस्था में बहुत ठंडा पानी पीना हानिकारक होता है। गर्मियों में उनके लिए मटके का पानी बेहतर उपाय है।