डेस्क। क्या आप जानते हैं कि गोलगप्पे भी सेहत के लिए फायदेमंद है। यह कई रोगों को जड़ से खत्म कर देता है। आज आप जान लीजिए गोलगप्पे खाने के फायदे। आप यह बात जान लीजिए कि गोलगप्पे का सेवन लंच या शाम को फायदेमंद है। इस समय 5-6 गोलगप्पे का सेवन पाचन क्रिया को सक्रिय रखता है। इसके अलावा भोजन करने से 10-15 मिनट पहले भी इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है। आप वर्कआउट करते हैं तो उसके पहले या बाद में इसका सेवन न करें।
फायदे
कई बार तीखा या गर्म खाना खाने के कारण मुंह में छाले हो जाते हैं। ऐसे में आप सिर्फ गोलगप्पे का सेवन करेंं। आपके मुंह के छाले दूसरे दिन ही गायब हो जाएंगे। पेट से जुड़ी समस्या होने पर आप गोलगप्पे के पानी का सेवन करें। इसमें मौजूद पुदीना, काला नमक, जीरा, खट्टा, काली मिर्च आदि पेट गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म कर देता है। गोलगप्पे खाने से आपका मूड फ्रेश रहेगा और आपका चिड़चिड़ापन भी दूर होगा। खाना खाने से 10-15 मिनट पहले रोज इसका सेवन करें। आपका वजन तेजी से कम होने लगेगा। लंबी यात्रा या बुखार के बाद जी मचलाना या उल्टी जैसी समस्या हो तो 3-4 गोलगप्पे खा लें।