लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित लखनऊ मॉडल डिग्री कॉलेज से सोमवार 24 सितंबर को शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट ने पोष्टिक आहार और स्वास्थ पर जागरुकता अभियान ‘बाईट हेल्दी’ की शुरुवात की। वहीं अभियान के दौरान मौजूद बच्चों से सवाल किए गए और सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
शरीर आज की सबसे बड़ी जरूरत
अभियान में मौजूद शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनवारुल अब्बासी ने बताया कि स्वस्थ शरीर आज की सबसे बड़ी जरूरत है, हमारे दिनचर्या की वजह से हमारा काम खराब हो गया है। हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए।
नियमित तरीके से करें भोजन
कार्यकर्ता यासमीन फातिमा, हुदा खान, आयुषी आर्या, साक्षी शुक्ला ने स्वस्थ रहने के आसान और घरेलू तरीके बताये। उन्होंने बताया कि सिर्फ नियमित तरीके से भोजन करने से ही बहुत सारी बीमारियां कम हो सकती है। इसके साथ ही कहा कि डॉक्टर के बताये महंगे विटामिन और प्रोटीन की गोली की जगह विटामिन और प्रोटीन वाले फल और सब्जी खाएं।