डेस्क। आजकल हेयर कलर का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सफेद बालों को काला करने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं। बालों को रंग करवाने से व्यक्ति खूबसूरत तो लगता है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि बालों पर कैमिक्लयुक्त रंग करवाने से शरीर को कई बीमारियां भी लग जाती हैं।
ये हो सकता है
बालों पर कलर लगाने के बाद खुजली, जलन होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कलर में पैराफेलेलेनेयडाइन पाया जाता है जो स्किन एलर्जी के लिए जिम्मेदार होता है।
रंग अगर आंखों में चला जाए तो उसे आंखों में सूजन, आंखों का गुलाबी होना, आंखों से पानी निकलने लगता है। ऐसा ना हो, इससे सतर्क रहें।
बालों में रंग लगवाने से कई बार लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे भी पड़ जाते हैं। तुंरत डॉक्टर से संपर्क करें।
कैमिकल होने की वजह से शरीर को नुकसान हो सकता है। कई बार बालों को रंग करवाने से सांस लेने में प्रॉब्लम भी होने लगती है।