लखनऊ। सिविल अस्पताल में बुधवार को थायराइड के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां मरीजों की थायराइड की जांच नहीं हो सकी। कारण यह था कि मशीन खराब है। पीडि़त मरीज बिना जांच कराए ही वापस आ गए। वहीं पैथालॉजी के कर्मचारियों ने मरीजों से कहा कि मशीन ठीक होने के बाद जांच की जाएगी।
खून के नमूने नहीं लिए
सिविल अस्पताल में हर रोज करीब छह से सात हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें करीब आठ सौ मरीजों के खून की जांच होती है। हार्मोन मशीन में सुबह खराबी आ गई। इससे आने वाले मरीजों के खून के नमूने नहीं लिए गए। थायराइड की जांच भी नहीं हो सकी। कई मरीजों ने मजबूरन प्राइवेट पैथोलॉजी से जांचें कराई।