डेस्क। शरीर के हड्डिïयों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम की जरूरत होती है। इसकी कमी होने पर दांत, हड्डियों से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा कैल्शियम की कमी होने पर कई और बीमारियां हो सकती हैं। कैल्शियम कमी पूरा करने के लिए अपने डाइट हमारे बताई गई चीजों को अपना सकते हैं।
एक दिन में 1 कप अंजीर खाने से शरीर को लगभग 240 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। इसके अलावा इसमें फाइबर, विटामिन के और पोटेशियम भी पाया जाता है। रोजाना खाली पेट अंजीर खाने से कब्ज, पाचन संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं। एक कटोरी भिंडी में 40 ग्राम कैल्शियम होता है। इसको हफ्ते में दो बार खाने से दांतों खराब नहीं होते। दूध और बादाम में कैल्शियम मौजूद होता है। इसमें अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए रोजाना एक गिलास दूध में बादाम पीसकर पीएं। पालक में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। 100 ग्राम पालक में 99 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में कम से कम 3 बार पालक जरूर खाएं। हफ्ते में दो बार इम्यूनिटी बढाने के लिये और बीमारियों को दूर रखने के लिये संतरे और नींबू का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए चीज खाएं। तिल में भी कैल्शियम होता है। रोजाना 1 गिलास में 1 चम्मच मिलाकर पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है।