डेस्क। अगर आपको भी झाग भरा पेशाब आता है या फिर पेशाब में बुलबुले उठते हैं तो आपको वक्त रहते सावधान होने की जरूरत है। अगर आपके यूरीन में दुर्गंध है या फिर झाग बन रहा है तो ये कई बीमारियों के संकेत हो सकते हैं।
हल्का झाग तो हर किसी को पेशाब करते वक्त नजर आता है लेकिन अगर आपको अपने पेशाब का रंग गहरा पीला, बदबूदार और झागयुक्त दिखे तो आपको जल्दी ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये लक्षण किडनी खराब होने के भी होते हैं।
यूरिन में झाग बनने का इशारा कई बार ह्रदय की ओर भी होता है। यूरिन में प्रोटीन की ज्यादा मात्रा होने के कारण स्ट्रोक के चांस भी ज्यादा बनते है इसलिए इसे जरा भी नजरअंदाज ना करें और तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से इस बारे में संपर्क करें।
गर्मी बढऩे के साथ ही शरीर को अधिक पानी की मात्रा की जरूरत होती है। आपको अधिक पानी पीना चाहिए। शरीर में पानी की कमी हो जाने से पेशाब गाढ़ा और बुलबुलेदार हो जाता है। डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को डिहाईड्रेशन का खतरा ज्यादा रहता है।
यूरीन इंफेक्शन के कारण भी पेशाब में झाग दिखता है। इस दशा में रोगाणु पेशाब के मार्ग में गैस रिलीज करते हैं जिससे बुलबुले उठने लगते हैं। ऐसी स्थिति में पेशाब करते वक्त जलन और दर्द की समस्या हो जाती है।