डेस्क। मोटापे की वजह से लड़कियां अपने मनपसंद कपड़े नहीं पहन पाती। फिगर मेंटेन करने के लिए डाइटिंग करती हैं जिससे उन्हें कई हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। अक्सर खानपान की गलत आदतों के कारण वजन बढ़ता है।
वजन कम करने के लिए सबसे बेस्ट है चकोतरा। इसमें विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। केला में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती और पेट भरा हुआ महसूस होता है। गर्मियों में लोग तरबूज बहुत चाह के साथ खाते हैं। इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है। फैट फ्री तरबूज का सेवन करने से आप वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। अगर आप ओवरईटिंग से बचना चाहते हैं तो संतरे को अपनी डाइट में शामिल करें। सेब में मौजूद फाइबर वजन को कंट्रोल में रखता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार खाने से वजन तेजी से कम होता है। नाश्ते में इसका सेवन करने से वजन कम होता है। कीवी का सेवन करने से भूख कम लगती है। अनानास तेजी से वजन कम करता है। दिन में एक बार इसका सेवन जरूर करें।