डेस्क। दांत आपके शरीर के एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है इनसे आपके चेहरे की खूबसूरती होती है और आपको सुंदर बनाते हंै। मुस्कुराहट से चेहरे की सुंदरता भी बढ़ती है और आत्मविश्वास को दर्शाती है। जब हम हंसते मुस्कुराते हैं, हमारे दांत दिखते हैं। लेकिन जिनके दांत टेढे मेढे होते हैं या उनमें पीलापन होता है, तो दबी मुस्कान से ही काम चलाना पड़ता है।
आपने दांतों का पीलापन दूर करने के कई उपाय पढ़े हैं लेकिन आज हम आप बिना तार टेढे मेढे दांत सीधे करने के उपाय जानेंगे।
ऐसे दांत सीधे करते है डेंटिस्ट
आपके दांत अगर टेड़े मेढ़े होते हंै तो आप डेंटिस्ट के पास जाते हैं और वो आपके दांतों को सीधा करने के लिए कई तरह के प्रयोग करता है। आपके दांतो में तार भी डालता है। इसे ब्रिसेस या फ्लिप करना कहा जाता है। इससे आपके दांत में जो तार पड़ते है वो आपके चेहरे की खूबसूरती को दबा देते है।
जीभ से करें दातों को अंदर
अगर आपको ऐसे ही दांतों को अंदर करना है तो आपको रोजाना अपनी जीभ से दांतों को प्रेशर से अंदर करना होगा। आपको ये आदत में शुमार करना है। इससे आपके दांत से टेड़ापन गायब होने लगेगा।
उंगली से
अगर आप उंगली का प्रयोग करेंगे तो भी आपके लिए ये असरदार होगा। आपको अपनी उंगली से अपने दांतों को अंदर के तरफ या जिस दिशा में सीधे करने हो उसको नियमित कर सकते हैं।
बच्चों से छुड़वाएं ये आदत
आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चों को अंगूठा चूसने से लेकर जीभ से अपने दांतों को धक्का मारने की आदत होती है। अगर आप ये बच्चे में देखे तो उसे हर महीने डेंटिस्ट के पास जरूर ले जाएं। इससे उसके दांतों में टेढ़ापन नहीं आएगा। कुछ बच्चे मुंह से सांस लेते हैं आपको बता दें कि शायद पता भी ना चले पर कुछ बच्चों की ये आदत बन जाती है कि वो मुंह से सांस लेने लगते हंै जो कि उनकी आदत बन जाती है। जिस कारण उनके दांत बाहर आ जाते हैं। अगर बच्चा ऐसा करता है तो उसको रोकें।
जब दूध के दांत ना गिरें
कभी कभी देखने में आता है कि बच्चों के दूध के दांत नहीं गिरते हंै और उसी जगह पर नए दांत आना शुरु हो जाते हंै। ऐसा होने से भी बच्चों के दांत टेढ़े होने शुरु हो जाते हंै। इसके लिए आपको डेंटिस्ट की सलाह लेने की जरूरत है।
इन चीजों से करें परहेज
अगर आपने ओर्थोडोंटिक्स से टेढे मेढे दांत सीधे किए हैं, तो अधिक ठंडी चीजें खाने परहेज कीजिए और टॉफी, चॉकलेट, च्विंगम जैसी चीजों का भी सेवन न करें।
कम उम्र में ही करें उपचार
आपको इससे बचने के लिए कम उमर में ही टेढे दांतों का उपचार कर लेने से समस्या जल्दी ठीक हो जाती है। छोटी उम्र में जबड़े मुलायम होते हैं, इसलिए टेढे मेढे दांत सीधे करना आसान होता है। साथ ही समय भी कम लगता है।