डेस्क। गर्मियों के मौसम में बहुत से लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। शरीर को ठंडक देने वाला तरबूज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है।
फायदे
अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान है तो तरबूज का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद है।
विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होने के कारण तरबूज का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
इसमें लाइकोपिन पाया जाता है जोकि त्वचा की चमक को बरकरार रखने में मदद करता है।
दिल की बीमारियों को दूर करने के लिए तरबूज का सेवन रामबाण इलाज है। इसका सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके दिल के रोगों का खतरा कम करता है।
तरबूज का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। इससे आपको कई बीमारियों से लडऩे में मदद मिलती है। इसका जूस पीने से खून की कमी पूरी होती है।
तरबूज की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन दिमाग को शांत करता है।