लखनऊ। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह गुरुवार को इलाज के बाद अस्पताल से घर वापस आ गए हैं। घर लौटने के बाद गौतमपल्ली स्थित आवास पर हाल-चाल लेने वालों का तांता लगा रहा। स्वास्थ्य मंत्री अब स्वस्थ हैं और लोगों से मिलकर बातचीत कर रहे हैं।
ये भी पहुंचे मिलने
प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित स्वास्थ्य मंत्री के आवास पहुंचे और उनका कुशल क्षेम पूछा। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री के अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसी क्रम में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी ने सिद्धार्थ नाथ सिंह के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया। इसके बाद कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अपनी बेटी आराधना मिश्रा के साथ कुशल क्षेम पूछने पहुंचे। साथ ही प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी आवास पहुंचकर कुशल क्षेम पूछा।