डेस्क। वैसे तो स्मोकिंग करना सभी के लिए खतरनाक होता है चाहे वो पुरूष या स्त्री। महिलाओं के लिए यह बहुत ज्यादा नुकसानदेह हो रहा है। इससे फेफड़ों की बीमारी से लेकर कैंसर तक हो सकता है। स्मोकिंग से पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक प्रभावित होती हैं। इससे उनकी प्रेग्नेंसी में कई तरह की समस्याएं पैदा होती है।
जिन महिलाओं को धूम्रपान की लत लगी होती है उनमें बांझपन और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। उनका गर्भाशय कमजोर होता है। बच्चे के प्रजनन पर बुरा असर पड़ता है उसका भ्रूण पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाता।
धूम्रपान करने वाली महिलाओं में दिल के रोग जैसे कोरोनरी हार्ट डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है।
पुरुषों के बराबर धूम्रपान करने वाली महिलाओं में फेफड़ों का कैंसर होने के चांस बहुत अधिक होते हैं।
सिगरेट पीने से जल्दी बुढ़ापा आने लगता है। स्किन में रक्त प्रवाह कम हो जाता है और स्किन को ऑक्सीजन, पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां पडऩे लगती है।