डेस्क। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक होता है। अगर बात गर्भवती महिलाओं की हो तो उनके लिए विटामिन डी की महत्ता और भी अधिक है। यह उनके व उनके गर्भ में पल रहे शिशु के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है। गर्भधारण के समय अगर महिला के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो इसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। विटामिन डी की कमी के कारण उसके शरीर में कैल्शियम का स्तर भी कम होता है। जिसके कारण उसके दांत व हड्डियां कमजोर बनती हैं। गर्भ में बच्चे की आंखों के सही विकास के लिए भी विटामिन डी की आवश्यकता होती है। जिन शिशुओं को गर्भ में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं होता उन्हें समय से पहले ही जन्म लेने की आशंका रहती है। सनबाथ के लिए सुबह सात से दस बजे तक का समय सबसे सही रहता है। अगर आप दोपहर में धूप में बैठेंगी तो उस समय सूरज की किरणें तेज होंगी और इससे आपको फायदे के स्थान पर नुकसान ही होगा।