डेस्क। प्याज हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसके फायदे हैं जैसे इम्यूनिटी पावर बढाना, चेहरे की झुर्रियों को दूर भगाना, आंखों की रोशनी बढाना। प्याज में कई एंटी-इन्फामेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जिससे यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से प्रोटेक्ट करता है। प्याज बहुत ही उपयोगी सब्जी है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह खून मे विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इसकी सब्जी बनाकर खाने से बुखार, कफ और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। पुराने जमाने में इजिप्शियन नियमित रूप से प्याज और लहसुन खाते थे। सल्फर की वजह से इनसे तीखी गंध आती है। सब्जियों में आलू के सबसे ज्यादा खाने में खाई जाने वाली सब्जी है प्याज। प्याज सेहत के लिए बहुत लाभकारी है।
प्याज में मौजूद रेशे पेट के लिए काफी लाभकारी होते हैं। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो कच्चा प्याज रोजाना खाने में शामिल कर दें। आंखों के लिए भी यह बेहतरीन औषधि है। प्याज में केलिसनि और रायबोफ्लेविन विटामिन बी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।