डेस्क। दही का सेवन से आंत स्वस्थ के लिए जरूरी है। इसके अलावा यह कई बीमारियों को दूर करता है। लो फैट वाला दही खाने से वजन कंट्रोल रहता है। इसके अलावा यह स्किन और बालों को मुलायम करने में मदद करता है। दही की छाछ बनाकर पीने से पेट की गर्मी से राहत मिलती है।
ये हैं फायदे
दही में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। दही खाने से मांसपेशियां भी सही ढंग से काम करती है।
दस्त लगने पर दही फायदेमंद है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके अलावा दही के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
वजन कंट्रोल करने के लिए अकसर लो फैट वाला दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि लो फैट वाला दही न केवल आंत स्वस्थ में सुधार करता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करके आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कमर की चर्बी कम होती है।
दही खाने से 10 प्रतिशत दिल के रोगों का खतरा कम होता है और दिल की धड़कन को सही बनाएं रखता है।