लखनऊ। गुरुवार को नीलमत्था स्थित मां श्री महाकाली इंटर कॉलेज में महाकाली समाजोत्थान समिति एवं हिमालय ऑर्गेनिक औद्योगिक उत्पादक सहकारी समिति द्वारा प्राकृतिक कृषि पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार का शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान महापौर ने जैविक पदार्थों के प्रथम विक्रय केंद्र का लोकार्पण भी किया।
महापौर ने कही ये बात
महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि पुराने समय में जहां प्राकृतिक आधार पर खेती होती थी तो उसमें केमिकल्स का उपयोग बिल्कुल नहीं होता था। जिससे अनाज उन्नत किस्म का उत्पन्न होता था और लोग अधिक बलशाली होते थे। आज जहां खेती में सिर्फ केमिकल्स का ही उपयोग हो रहा है, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंचाने वाले तत्व भी हम ग्रहण कर रहे हैं जिससे व्यक्ति की औसत आयु में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के अनाजों से ही हम स्वास्थ्य रहेंगे।
जैविक खेती की उपयोगिता बताई
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने नारायण दीप पत्रिका का विमोचन भी किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपाशंकर मुख्य वक्ता के रूप में जैविक खेती की उपयोगिता बताई। इस मौके पर राजनाथ शर्मा, सगीर अहमद, भगवान कार्की, समाजसेविका रिशु भाटिया, सुभाष सिंह, इंद्रेश कुमार सिंह, शिवानी गाबा, वीरेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।