लखनऊ। यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के बेटे को डेंगू की शिकायत के चलते सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में मरीज का इलाज किया जा रहा है। खबर की जानकारी होते ही हालचाल लेने के लिए यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिविल अस्पताल पहुंचे। फिलहाल मरीज को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।
कैसे और कब होता है डेंगू
मादा मच्छर के काटने से डेंगू होता है। मच्छरों के शरीर पर चीते जैसी धारियां होती हैं। ये मच्छर दिन में, खासकर सुबह काटते हैं। डेंगू बरसात के मौसम और उसके फौरन बाद के महीनों यानी जुलाई से अक्टूबर में सबसे ज्यादा फैलता है क्योंकि इस मौसम में मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होती हैं। मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता।