डेस्क। बढती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना स्वाभाविक है। ऐसे में इन्हें हेल्दी रखने के लिए सही डाइट होना जरूरी है। आइए जानते हैं क्या है इसके कारण जिससे हमारी हड्डिïयां कमजोर हो सकती हैं।
बंद कमरे में सारा दिन रहना या फिर अंधेरे में अधिक समय बिताने से भी हड्डियां कमजोर होती हैं। इससे शरीर को विटामिन डी की कमी होने लगती है। अधिक शराब का सेवन करना शरीर के लिए हानिकारक होता है। कैल्शियम कम होने से हड्डियां कमजोर होने लगती है। यही नहीं जिन लोगों का वजन अधिक होता है उनके पैरों पर ज्यादा दबाव पड़ता है जिससे हड्डियां कमजोर होती है। कुछ लोग खाने में ज्यादा नमक खाना पसंद करते हैं जिससे उनकी हड्डियां समय से पहले ही कमजोर होने लगती है। दरअसल, ज्यादा नमक खाने से शरीर से कैल्शियम यूरिन के जरिए बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां कमजोर हो जाती है। स्मोकिंग करने से बोन्स टिशू को नुकसान पहुंचता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती है।