डेस्क। हम लोग अ अपने-अपने घरों में खाना तो जरूर खाते होंगे। आइए जाने खाना कब खाना चाहिए। कुछ लोग जब भूख लगती है तब खाते हैं और कुछ लोग जब उनका खाने का समय होता है तब खाते हैं। हालांकि ये दोनों तरीके ना तो अच्छे होते हैं और ना ही बुरे होते हैं।
जब आपको भूख लगती है तब आपका दिमाग ठीक से काम करना बंद कर देता है इसलिए इस समय खाना अच्छा होता है क्योंकि इससे आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रीयेंट्स मिल जाते हैं जिनकी उन्हें जरूरत होती है। भूख लगने पर अगर आप संतुलित डाइट खाते है तो उसमे मौजूद विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और फैट आसानी से आपके शरीर में अवशोषित होते हैं और आपको ऊर्जा मिलती है।
जब आपको भूख लगती है तो आप ये नहीं सोचते कि आपके लिए क्या सही है और क्या गलत है। आपको जो मिला आप उसे ही खाने लगते है इससे आपको सही न्यूट्रीयेंट्स नहीं मिलते हैं। जब आपको भूख लगती है तब आप यह ध्यान नहीं रखते हैं कि आपको कितना खाना है और आप खाते ही जाते हैं। इस वजह से आप बहुत ज्यादा खा लेते हैं जिससे आपको कई सारी दिक्कतें भी हो सकती हैं। आपको खाने के एक या दो घंटे के बाद ही भूख लगती है तो इसका कारण आपका तनाव हो सकता है। तनाव आपके खाने के तरीके को प्रभावित करता है। इसलिए आप अपने को तनाव फ्री रखने की कोशिश करें।
सही टाइम पर सही चीज खाने से आप ज्यादा नहीं खाते है और आपके पाचन तंत्र पर बहुत ज्यादा स्ट्रेस नहीं पड़ता है और आप स्वस्थ रहते हैं। अगर आप खाने के लिए शेड्यूल फॉलो नहीं करते हैं तो आपको पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती हैं। अगर आप अपने समय के अनुसार ही खाते हंै तो आपके शरीर को न्यूट्रीयेंट्स को सही ढंग से अवशोषण करने का समय मिल जाता है जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। कभी-कभी आपको समय से पहले भूख लगती है और ऐसे में आप अपने टाइम को फॉलो करते है जिससे आपकी भूख खत्म हो जाती है और आपको कई सारी पेट की दिक्कतें हो सकती हैं। कभी कभी कई कारणों से आपको भूख नहीं होती है और आप अपने टाइम के अनुसार खाने लगते हैं जिससे आप सम्पूर्ण भोजन नहीं कर पाते हैं। इस वजह से आपको पूरे न्यूट्रीयेंट्स नहीं मिलते हैं।