लखनऊ। मकर संक्रांति के अवसर पर कैंसरग्रस्त बच्चों व उनके परिजनों की लगातार सेवा में लगी ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन ने तहरी भोज का आयोजन किया। यह आयोजन केजीएमयू में मरीजों व उनके तीमारदारों के लिए किया गया था। इसमें करीब 1000 लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
संस्था की संस्थापक सपना उपाध्याय ने बताया कि केजीएमयू, लोहिया संस्थान जैसे अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों को भोजन के साथ ही कम्बल, खिलौने आदि अनेक प्रकार के सामान वितरित किये जाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना चाय, बिस्किट, भोजन का वितरण किया जाता है।
सपना ने बताया कि मोहियाल सभा की ओर से 100 कंबल प्लास्टिक सर्जरी विभाग के मरीजों को तथा रैन बसेरा में कंबल वितरण किया गया। मंगलवार की चाय सेवा कैलाश अग्रवाल के सहयोग से वितरित की गयी। कैंसर पीडि़तों के तीमारदारों के लिए दिये जाने वाला भोजन मंगलवार को कुसुम सक्सेना की ओर से दिया गया।