डेस्क। आज हम आपको धनिया की पत्ती के गुणों और फायदों के बारे में बताएंगे। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर स्वस्थ और निरोगी रखने में मदद करते हैं। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। हरा धनिया खाने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है और पाचन शक्ति बढ़ती है।
आज के दौर में कई बार ऐसा होता है कि बच्चों के आंखों की रोशनी कम हो जाती है। धनिए में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद है।
हरा धनिया के सेवन से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। धनिए की पत्तियां छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी, मतली, पेचिश से छुटकारा मिलता है। पेट दर्द होने पर आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से फायदा मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत करने के लिए हरा धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाएं।
धनिए को पीसकर पेस्ट बना लें और हर रोज मस्सों पर लगाएं। शरीर थका महसूस हो रहा हो या चक्कर आते हो तो धनिए का जूस सुबह-शाम पीएं। धनिए के जूस में 10 ग्राम मिश्री व आधा कटोरी पानी मिलाएं। इसके अलावा धनिए और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। इसका 1 चम्मच चावल के पानी साथ पिलाएं। इससे शवसन रोग जैसे दमा या सांस फूलना आदि की समस्या खत्म होगी।