लखनऊ। गोमती नगर स्थित मॉडर्न अकादमी में शुक्रवार को शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट ने पोष्टिक आहार और स्वास्थ पर जागरुकता अभियान बाईट हेल्दी का दूसरा अभियान हुआ। अभियान में बच्चों से प्रश्न भी पूछे गए। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
पोष्टिक आहार का सेवन
स्वस्थ शरीर आज की सबसे बड़ी जरूरत है हमारा दिनचर्या हमारे काम की वजह से बहुत खराब हो गया है। हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए और पोष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। उक्त बातें शुभम सोती मेमोरियल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अनवारुल अब्बासी ने कही।
नियमित तरीके से भोजन
कार्यकर्ता यासमीन फातिमा, हुदा खान, आयुषी आर्या, साक्षी शुक्ला ने स्वस्थ रहने के आसान और घरेलू तरीके बताये। उन्होंने बताया कि सिर्फ नियमित तरीके से भोजन करने से ही बहुत सारी बीमारियां कम हो सकती है और डॉक्टर के बताये महंगे विटामिन और प्रोटीन की गोली की जगह विटामिन और प्रोटीन वाले फल और सब्जी खाएं।